Infinix Note 60 Pro फोन एक मिड- रेंज फोन है ये 19 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा है । इस Note 60 Pro में अपको Snapdragon 7s Gen 4 chipset, 6.78-inch AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी, और rear Active Matrix LED panel जो Nothing’s Glyph डिजाइन से inspired हैं।
Launch and Price
Infinix Note 60 Pro इंडिया में लॉन्च हो चूका हैं इस फ़ोन को आप Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हो | इसका बेस वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ ₹30,999 में आता हैं | लेकिन अगर आप पहले buy करेगें तो ₹3000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा | जिससे आपको ये नया Infinix फ़ोन ₹27,999 के लगभग में मिल जाएगा |
Display और Design

यह फ़ोन बड़े डिस्प्ले 6.78 inch, 1.5K AMOLED LTPS display के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको 144 Hz का रिफ्रेश रेट, 4,500 nits का पीक ब्राइटनेस है जिससे आप आउटडोर यानि तेज धूप में भी फ़ोन काफी clear, sharp और detailed display दिखता है | साथ ही,2304Hz PWM डिमिंग फीचर लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर डालता है।
बात करें display प्रोटेक्शन की तो इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें Active Matrix LED रियर डिस्प्ले भी मिलता है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और इंटरैक्टिव एनिमेशन दिखाता है, जिससे यह फोन देखने में काफी यूनिक और फ्यूचरिस्टिक लगता है।
Processor और Performance
इस फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) और Adreno A810 GPU दिया गया है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। Note 60 Pro में 8GB RAM (वर्चुअल RAM के साथ 16GB तक ) और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही इसमें 3D IceCore कूलिंग सिस्टम के कारण लंबे समय तक गेमिंग में भी फोन ठंडा रहता है और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में 120fps तक सपोर्ट करता है।
Camera
इस फ़ोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमे 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में 13MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्यूल सॉफ्ट फ्लैश सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स में AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video और Pro Mode शामिल हैं।
Battery और Charging
फ़ोन में 6,500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो बहुत लम्बे समय तक चलती हैं | फोन 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 30W का वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है | यह 7.5W के रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिससे आप दूसरे devices चार्ज कर सकते है |
| Feature | Details |
|---|---|
| Capacity | 6500 mAh |
| Charging | Max 90W |
| Reverse Charging | Yes, Max 7.5W |
| Wireless Charging | Max 30W |
| Wireless Reverse Charging | Yes, Max 5W |
Colours और Build
ये फ़ोन Solar Orange, Deep Ocean Blue, and Mocha Brown 3 colors में उपलब्ध हैं | यह फ़ोन प्रीमियम मेटल फ्रेम से बना हुआ है जो देखने में प्रीमियम और solid feel देता है | बिल्ड क्वालिटी की बात करे तो इस फ़ोन में Gorilla Glass 7i और IP64 रेटिंग मिलती है। जो फ़ोन को धूल और पानी के छीटों से बचाती है | इसका वजन लगभग 201–202 ग्राम है और डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है।
Software और Features
यह डिवाइस Android 16 के साथ एक XOS 16 पर आधारित है | इस फोन में आपको Folax AI वॉयस असिस्टेंट, AI स्टूडियो टूल्स, और AI बटन जैसे AI फीचर्स मिलते है| इसके sath ही इसमें आपको Dual SIM, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS aur JBL tuned ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स का सपोर्ट मिलता है |
Summary (निष्कर्ष)
Infinix Note 60 Pro 5G फोन एक mid-range फ्लैगशिप फोन है | जिसमें आपको यूनिक Active Matrix LED, हाई ब्राइटनेस, 144Hz का AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 7s Gen 4 ka प्रोसेसर और 6,500 mAh की बड़ी बैटरी मिलता है | यह स्मार्टफोन उनलोगों के लिए बेस्ट है जो mid-range में एक गेमिंग, मल्टीमीडिया और एक यूनिक डिजाइन चाहते है |