vivo T5 Pro फ़ोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पावर, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते है, तो यह फ़ोन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है | vivo T5 Pro में कंपनी ने तब तक की सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी इस फ़ोन के अंदर दिया है, जो सिर्फ 0.825 सेमी की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी में आती है।
vivo T5 Pro के शानदार फीचर्स

- फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर दिया है | इसमें आपको 1.2Mn AnTuTu score2 देखने को मिलता है और 20FPS तक का गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है |
- इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 7000 mm2 वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग खेलते समय heat कम से कम करेगा |
- Display की बात करे तो यह 6.83-inch, 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 144 Hz का रिफ्रेश रेट और 5,000 nits तक का पीक ब्राइटनेस देता है |
- फ़ोन कैमरे से आप 4K तक वीडियो रिकॉडिंग कर सकते है |
- सॉफ्टवेयर अपडेट में 3 साल का OS और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है |
Pricing and Availability
यह फ़ोन आपको Glacier Blue और Cosmic Black ये 2 colors में मिलेगा|
| Variant | Price in India |
|---|---|
| Vivo T5 Pro (8GB + 128GB) | ₹29,999 |
| Vivo T5 Pro (8GB + 256GB) | ₹33,999 |
| Vivo T5 Pro (12GB + 256GB) | ₹39,999 |
vivo T5 Pro फोन का sale April 21, 2026 को flipkart , इंडिया vivo के ऑनलाइन वेबसाइट या पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीद सकते है |
लॉन्च ऑफर्स
- ₹3000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
- ₹3000 तक का एक्सचेंज बोनस
- 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI
मजबूती और डिजाइन
फ़ोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है|
- Ultra Slim (0.825 cm) डिजाइन
- Premium Finish
- IP68 & IP69 Rating (Water & Dust Protection)
- Strong Build Quality
यह फोन देखने में भी प्रीमियम है और इस्तेमाल में भी मजबूत।
Read Also: Infinix Note 60 Pro लॉन्च हुआ, 6500mAh बैटरी 90W चार्जर, जाने इसकी कीमत और शानदार फीचर्स
डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस
इस फ़ोन में आपको 6.83-inch की बड़ी Full HD+ AMOLED Display के साथ आता है, जो बेहद शार्प और कलरफुल विजुअल्स देता है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो स्क्रीन को बहुत स्मूथ बनाता है, इसके अलावा आपको 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देता है।
इस Vivo T5 Pro फ़ोन के डिस्प्ले में वॉटर टच टेक्नोलॉजी दी गई है,जिससे आप गीले हाथों या हल्की पानी की बूंदों के साथ भी फोन को आसानी से फोन चला सकते है।
कैमरा और AI फीचर्स
फ़ोन में 50 MP Sony का प्राइमरी रियर कैमरा (OIS के साथ) और, फ्रोंट में 32 MP selfie shooter कैमरा दिया गया है | इस वीवो फ़ोन से आप 4K @ 30 fps के साथ अल्ट्रा HD में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है|
इसके साथ ही AI Erase, AI UHD और Live Cutout जैसे फीचर्स फोटो को और बेहतर बनाते हैं।
Battery और Charging
फ़ोन में आपको 9,020mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दिया गया है, जो 90W FlashCharge के साथ आता है | फ़ोन 37 मिनट में 50% तक फ़ास्ट चार्ज हो जाता है | बैटरी फीचर्स में Battery Life Extender, Overnight Charging Protection और एडवांस बाईपास चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते है जो बैटरी को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं।
Cons क्या है ?
- No FM Radio
- No 3.5mm Headphone Jack
- Memory Card Not Supported
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते है जिसमें लंबी बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले हो, तो vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।